फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GYM जाते हैं तो इन 5 फूड को कतई न लगाएं हाथ, शरीर पर पड़ने लगेगा उलटा असर

Sun, 10 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
gym
अगर आप जिम जाकर पसीना बहा रहे हैं तो इसके बाद ये पांच खाद्य पदार्थ बिल्कुल भी न खाएं। वरना आपकी बॉडी पर उलटा असर होने लगेगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
gym
जिम संचालक सौरभ गुप्ता बताते हैं कि, जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान हमें अधिक स्टेमिना की जरूरत होती है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के स्टेमिना पर असर डालते हैं। जिससे हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और इसका असर उलटा होने लगता है।
विज्ञापन

3 of 7
demo pic
सबसे पहले तो जिम जाने से पहले ही मन बना लें कि आपको सॉफ्ट ड्रिंक्स का इस्तेमाल नहीं करना है। सॉफ्ट ड्रिंक्स में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे स्टेमिना को कमजोर करते हैं। साथ ही फैट लेवल भी बढ़ाते हैं। इसलिए इस दौरान इसका प्रयोग न करें।

4 of 7
alcohol
कैफिन और एल्कोहॉल का प्रयोग भी जिमिंग के दौरान हमारी सेहत पर असर डालता है। इससे भी हमारा स्टेमिना कम होने लगता हैं। जिमिंग के दौरान जितना हो सके हेल्दी फूड जैसे फाइबर वाले फल या फिर हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए वो भी उबालकर।
विज्ञापन

5 of 7
white bread
इस दौरान हमें सफेद ब्रेड का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। यह मैदा से मिलकर बनी होती है और इससे पाचन क्रिया गड़बड़ाती है। इसके सेलव से शरीर को ऊर्जा नहीं मिलती है और ब्लड़ सुगर भी बढ़ता है, जो लाभप्रद नहीं होता है। सफेद ब्रेड में पॉलीडीमेटिल्सिलोक्सेन पाया जाता है, जोकि स्टेमिना कम करता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
food
जिम के दौरान हमें, लो-नुट्रिएंट कार्बोहाइड्रेट चीजों जैसे कुकीज़ और प्रेट्ज़ेल को अपने डाइट प्लान में नियमित रूप से शामिल करना आपके स्टेमिना को कम कर सकता है। बहुत सारे एनर्जी बार में फैट और शुगर ही होती है। यही कारण है कि इनके सेवन के बाद आपको ऊर्जा महसूस होती है। लेकिन ये आपके शरीर के ब्लड़ शुगर को अनियंत्रित कर देते हैं। वर्कआउट के बाद इन्हें भूलकर भी न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
junk food - फोटो : demo
अगर आप वर्कआउट करके आए हैं तो मसालेदार खाना न खाएं। क्योंकि वर्कआउट के बाद मसालेदार खाना आपके पेट में परेशानी पैदा कर सकता है। वहीं जंक फूड का प्रयोग भी न करें। इससे भी हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें