डीटीएच टीवी
मौजूदा समय की बात करें तो डीटीएच ग्राहकों को अधिक भुगतान करना पड़ता है। इसकी वजह यह है कि उन्हें कई ऐसे चैनलों का भी पैसा देना पड़ रहा है, जिन्हें वह नहीं देखते। लेकिन, ट्राई की नई योजना से ग्राहक कम धनराशि खर्च कर अपने पसंदीदा चैनलों को देख सकेंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीआईएसएचटीवी.इन में लॉगइन करने के बाद एड ऑन डीटीएच पैकेज में जाइए। यहां स्टैंडर्ड डेफिनेशन पैक, आई डेफिनेशन पैक के साथ ही एड ऑन पैक का विकल्प है। बेस पैक में ग्राहक को 130 रुपये प्रति महीना देना होगा। इसमें 100 चैनल हैं। इस पर क्लिक करने के बाद कस्टमर को मोबाइल नंबर या वीसी नंबर दर्ज करने के बाद पासवर्ड डालना होगा। उसके बाद ग्राहक संबंधित पैक के अलावा अपने मन पसंदीदा चैनल चुन सकेंगे। जिसका भुगतान उन्हें अलग से करना होगा। वहीं, एचडी के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसके अलावा डिश टीवी ग्राहक टोल फ्री नंबर 1800-258-3474, 1864-258-3474 पर भी संपर्क कर अपना पसंदीदा चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं।