फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई IAS टॉपर टीना डाबी और सेकेंड टॉपर अतहर आमिर की लव स्टोरी

Sun, 27 Nov 2016 09:35 AM IST
रघु आदित्य/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
teena dabi athar aamir - फोटो : facebook
पिछले कई ‌दिन से आईएएस टॉपर टीना डाबी और सेंकेड टॉपर अतहर के शादी और सगाई के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अतहर आमिर - फोटो : amar ujala
इन दिनों अतहर और टीना मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। अमर उजाला को फोन पर टीना डाबी ने अपनी और अतहर की लव स्टारो के बारे में बताया।
 
विज्ञापन

3 of 8
अतहर आमिर - फोटो : amar ujala
आईएएस टॉपर टीना डाबी अपने ही रनर अतहर आमिर खान को दिल दे बैठी है। अतहर जम्मू-कश्मीर से हैं और टीना राजस्थान से। कैसे शुरू हुई उनकी लव स्टोरी, इस पर लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में ट्रेनिंग ले रही टीना ने खुलकर बात की।
 

4 of 8
teena dabi athar aamir - फोटो : facebook
उन्होंने बताया कि 11 मई की शाम को अतहर मेरे घर आए और शादी का प्रपोजल रखा। लेकिन मैंने कोई जबाव नहीं दिया। हालांकि मेरे क्लोज फ्रेंड्स को पहले से पता था कि अतहर मुझे चाहते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
क‌श्मीर का नाम क‌िया रोशन - फोटो : amar ujala
इसके बाद जयपुर में हम एक इवेंट में मिले। वहां भी अतहर ने मुझे प्रपोज किया, लेकिन मैं पहले यह समझ लेना चाहती थी कि हम दोनों के बीच ट्यूनिंग भी है या नहीं? इसके बाद ही मैंने अगस्त में हामी भरी। टीना के बताया कि हम दोनों के शौक मिलते-जुलते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
teena dabi athar aamir - फोटो : facebook
हालांकि टीना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर नवंबर में इसका खुलासा किया। तब उन्हें हर तरफ से खूब बधाइयां मिलीं। इसमें टीना ने अतहर के साथ नीदरलैंड में हॉलीडे विजिट के ढेर सारे फोटो शेयर किए थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
टीना दाबी
अतहर की क्या खूबियां उन्हें भाईं, जवाब में टीना बोलीं कि मैं 23 की हूं और वो 24 के। मूवी देखना, डिनर पर जाना और घूमना-फिरना हमारे मिलते-जुलते शौक हैं, फिर हम दोनों को कैडर भी एक ही मिला है राजस्थान।
 
विज्ञापन

8 of 8
टीना डाबी - फोटो : social media
शायद अतहर ने पहले से कुछ सोचकर ही राजस्थान कैडर चाहा होगा। सही मायने में अतहर बहुत ही अच्छे इंसान हैं। हम दोनों प्यार करते हैं और खुश हैं। हमारे साथ-साथ दोनों के अभिभावक भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें