फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली सालगिरह के दिन घर पहुंची पति की अर्थी, आधी रात को ऐसे खींच ले गई मौत, हादसे की तस्वीरें

Thu, 18 Apr 2019 04:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को दुर्घटना के शिकार हुए गार्ड धर्मपाल मौर्या की एक साल पहले 17 अप्रैल को शादी हुई थी। काल ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि गार्ड को कार ने कुचल दिया और उसकी मौत हो गई। शादी की सालगिरह के दिन बड़ा भाई छोटे भाई की अर्थी लेकर पहुंच गया। घटना के चलते गांव के लोग काफी गमगीन थे। 
विज्ञापन

2 of 6
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
रामपुर जिले के कनियापुरा मिलक का मूल निवासी धर्मपाल पुत्र रोशन लाल आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। नौकरी की तलाश करने के लिए वह छह साल पहले शिवाजी कॉलोनी में रहने वाले फूफा मोहन स्वरूप के पास आया था। 
विज्ञापन

3 of 6
हल्द्वानी में हादसा
यहां उसे बरातघर में गार्ड की नौकरी मिल गई और अपने फूफा के साथ रहने लगा। बड़े भाई मंगल मौर्या ने बताया कि धर्मपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गार्ड की नौकरी में कम कमाई होने के कारण उसने किराए का कमरा नहीं लिया था। पोस्टमार्टम के बाद सालगिरह के दिन बड़ा भाई शव लेकर घर पहुंचा।  
 

4 of 6
हल्द्वानी में हादसा
बता दें कि हल्द्वानी में अधिकारी आवास निवासी रिटायर्ड तहसीलदार शंकरलाल की बेटी रिया की शादी मंगलवार रात रुद्राक्षी बरातघर में दिल्ली के लाजपतनगर निवासी रितेश से हो रही थी। बरातघर के बाहर खड़े रिया के ममेरे भाई आदर्श उर्फ अंशुल (18) निवासी देहरादून बालावाला, मौसेरे भाई आशीष कुमार (20) निवासी डफरिन लॉज तल्लीताल नैनीताल, बरातघर के गार्ड धर्मपाल (26) निवासी कजियापुरा रामपुर समेत पांच लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
आदर्श, आशीष और धर्मपाल को एसटीएच के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। हादसे के बाद कार सवार दूसरी कार में बैठकर भाग गए थे, जबकि बरातियों ने घायल ड्राइवर प्रदीप लोशाली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की निगरानी में उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना की जांच कर रहे चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आशीष के पिता प्रमोद कुमार की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें