रुद्रप्रयाग के सिल्ला गांव में शुक्रवार रात अचानक लगी लगी आग से 16 कमरों का आवासीय मकान जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त मकान में बाप-बेटी सो रहे थे।
विज्ञापन
धू-धू कर जला 16 कमरों का मकान, अंदर सो रहे थे बाप-बेटी
2 of 8
शुक्रवार रात को करीब साढ़े नौ बजे सिल्ला गांव निवासी बृजमोहन पुरोहित, कृष्ण मोहन पुरोहित, चंद्रमोहन पुरोहित व मदन मोहन पुरोहित के संयुक्त आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। मकान में कृष्णमोहन और चंद्रमोहन का ही परिवार रहता था।
विज्ञापन
धू-धू कर जला 16 कमरों का मकान, अंदर सो रहे थे बाप-बेटी
3 of 8
हादसे के दौरान पूरे मकान में कृष्णमोहन और उनकी छोटी बेटी ही थी। जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चे तथा चंद्रमोहन का परिवार रिश्तेदारी में विवाह समारोह में देहरादून गए थे।
धू-धू कर जला 16 कमरों का मकान, अंदर सो रहे थे बाप-बेटी
4 of 8
आग की लपटें देख पड़ोसी राकेश नौटियाल ने शोर मचाकर कृष्णमोहन और उसकी बेटी को सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अपने घरों में भरे पानी के बर्तनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि उस पर पानी का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
धू-धू कर जला 16 कमरों का मकान, अंदर सो रहे थे बाप-बेटी
5 of 8
आग इतनी तेज थी कि सुबह तक भी यहां आग सुलगती रही।
विज्ञापन
धू-धू कर जला 16 कमरों का मकान, अंदर सो रहे थे बाप-बेटी
6 of 8
सूचना मिलने पर रात को ही थानाध्यक्ष सीएस चौहान फायर ब्रिगेड के साथ गांव पहुंचे, लेकिन भौगोलिक विषमता के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही घंटों में 16 कमरों का दो मंजिला मकान धू-धू कर जल गया।
विज्ञापन
धू-धू कर जला 16 कमरों का मकान, अंदर सो रहे थे बाप-बेटी
7 of 8
मकान में रह रहे दो भाइयों के परिवार के राशन, कपड़े, आभूषण सहित जरूरी कागजात खाक हो गए हैं।
धू-धू कर जला 16 कमरों का मकान, अंदर सो रहे थे बाप-बेटी
8 of 8
आग लगने का कारण सार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। शनिवार को क्षेत्रीय पटवारी ने क्षति का आकलन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुडेरा, पूर्व प्रधान अनुसूया प्रसाद पुरोहित ने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।