राजधानी देहरादून में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। इस चुभन वाली धूप ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर रखा है। हर कोई मौसम के कहर से परेशान है। इन दिनों छाते को सिर पर तान और मुंह को कपड़े से ढककर लोग घरों से निकल रहे हैं। चिलचिलाती धूप से बच्चे को बचाती युवती। राजधानी देहरादून के तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है।