फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की मारः छोटे नोट नहीं थे तो अस्पताल ने नहीं दी डेडबॉडी

Thu, 17 Nov 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
dead body - फोटो : amar ujala
हरिद्वार में रामकृष्ण मिशन अस्पताल प्रबंधन ने छोटे नोट नहीं देने पर एक महिला के शव को चार घंटे तक रोके रखा। अस्पताल में हंगामा और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी अस्पताल प्रबंधन शव देने को तैयार नहीं हुआ। परिजनों ने किसी तरह से छोटे नोटों की व्यवस्था करके महिला का शव छुड़वाया।
विज्ञापन

2 of 7
कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे झुग्गी बस्ती, चंडीघाट निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी
तेजबीर को तबियत बिगड़ने पर भर्ती किया था। इलाज के दौरान शाम चार बजे लक्ष्मी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने परिजनों को दस हजार रुपये बकाया का बिल थमा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
rupee
परिजनों ने भुगतान करने में असमर्थता जताई तो कुछ लोग मामले को लेकर अस्पताल के संचालक ट्रस्ट के प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने बिल में पांच हजार की छूट दे दी।
 

4 of 7
rupee
जैसे-तैसे परिजनों ने रुपयों का इंतजाम किया, लेकिन पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट की ही व्यवस्था हो सकी। तेजबीर जब रुपये लेकर अस्पताल पहुंचा तो वहां काउंटर पर इन रुपयों को लेने से कर्मचारी ने इंकार कर दिया। अस्पताल कर्मियों का कहना था कि छोटे नोट ही लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 7
पु‌लिस - फोटो : file photo
इस पर परेशान परिजनों ने कुछ लोगों से संपर्क साधा। कई लोग उनके समर्थन में आ गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जेपी पांडे और व्यापारी अमित कुमार आदि ने ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क किया। इस पर भी बात नहीं बनी तो कनखल थानाध्यक्ष से शिकायत की गई।
 
विज्ञापन

6 of 7
100 rupee
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी अस्पताल प्रबंधन से बात की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिसकर्मियों और साथ आए लोगों ने छोटे नोटों का इंतजाम कराया। इसके बाद रात करीब आठ बजे शव परिजनों को दिया जा सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rupees
पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट केवल सरकारी अस्पतालों को दिए जाने के निर्देश हैं। सभी मरीजों के साथ परिजनों को अस्पताल में भर्ती होने के समय बता दिया जाता है। अस्पताल प्रबंधन लोगों को हरसंभव सुविधा देने के लिए प्रयासरत हैं। इस मामले में भी पूरा सहयोग किया गया।
- नित्यशुद्धानंद, मुख्य ट्रस्टी, रामकृष्ण मिशन अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें