फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसे में ट्रक और कैंटर के उड़े परखच्चे,तीन की दर्दनाक मौत,तस्वीरें रोंगटे खड़े कर देंगी

Wed, 07 Feb 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
1 of 6
accident
कोसी पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय कैंटर ट्राली से टकरा गया। दोनों वाहन टक्कर के बाद संतुलन खो बैठे और पुल की रेलिंग तोड़ नदी में जा गिरे।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident
घटना में कैंटर चालक, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर सवारों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें हायर रेफर कर दिया गया। स्वार थाना पुलिस (जिला रामपुर, यूपी) ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
accident
बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लकड़ी के छिलकों को लेकर मल्टीवाल फैक्ट्री आ रहा था। कोसी पुल पर पीछे से आ रहे पेप्सी से भरे कैंटर संख्या यूपी 02 डी 1974 के चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे दोनों वाहनों की टक्कर हो गई और वाहन रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरे। तेज धमाके की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की और दौड़ पड़े।

 

4 of 6
accident
सूचना मिलने पर सुल्तानपुर पट्टी पुलिस और यूपी की मसवासी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर कैंटर चालक समेत उसमें सवार दो अन्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों को हटाकर कैंटर में दबे शव बाहर निकाले।  ट्रैक्टर चालक समेत दो घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
accident
चौकी इंचार्ज मसवासी रामपुर इंद्रेश कुमार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कैंटर चालक गंगा राम पुत्र मन्नो सिंह निवासी परसाखेड़ा सीबी गंज बरेली यूपी, कैंटर में सवार अमरीश कुमार पुत्र ऋषिपाल, दतियाना मुजफ्फरनगर तथा एक महिला ऊषा निवासी ग्राम हसनपुर उत्तरी स्वार यूपी के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
ट्रैक्टर सवार घायलों को एलडी भट्ट अस्पताल लाया गया। जहां एक घायल शाहिद अहमद (22) पुत्र नावेद निवासी रामपुर यूपी की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया। एक अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तकनीकी खराबी से ट्रैक्टर अचानक घूम गया। इस पर पीछे से आ रहा चालक कैंटर को रोक नहीं पाया और दोनों वाहन आपस में टकराने के बाद नदी में जा गिरे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें