फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले थे स्कूल में ड्यूटी के लिए, रास्ते में शिक्षकों को ऐसे आ गई मौत, तस्वीरें बेहद दर्दनाक

Fri, 08 Dec 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 8
accident
शिक्षक और शिक्षिकाएं घर से स्कूल में ड्यूटी के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में अचानक उन्हें इतनी दर्दनाक मौत मिल गई कि देखने वाले भी कांप गए। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
accident
जिला मुख्यालय से शिक्षकों को लेकर बोलेरो संख्या यूके-01-टीए-2208 मंगलवार सुबह बाड़ेछीना की ओर जा रही थी। इसमें चार महिलाओं समेत 11 यात्री सवार थे। चितई ग्वल देवता मंदिर से कुछ दूरी पर कालीधार के पास सुबह 8:55 बजे बोलेरो करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उधर से गुजर रहे वाहनों में सवार यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। पुलिस के पहुंचने तक यात्रियों ने घायलों को खाई से निकालना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
accident
खाई से निकालकर घायल यात्रियों को निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक विद्यालय देवड़ा की शिक्षिका लक्ष्मी शाही (47) पत्नी नरेंद्र सिंह शाही निवासी चौधरीखोला, जाखनदेवी अल्मोड़ा, जूनियर हाइस्कूल चंद्रकोट के शिक्षक कांता बल्लभ बवाड़ी (48) और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल पेटशाल में शिक्षक मोहन चंद्र पंत (40) पुत्र कमलाकांत पंत निवासी पांडेखोला अल्मोड़ा की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी।

4 of 8
accident
बेस अस्पताल से गंभीर रूप से घायल चालक खजान राम (40) पुत्र किशन राम निवासी पेटशाल, शिक्षिका गीता नयाल (48) पत्नी भगत सिंह नयाल निवासी कपीना अल्मोड़ा, राजकुमार जोशी (40) हेम चंद्र जोशी निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा को हल्द्वानी रेफर किया गया। गरमपानी के समीप चालक खजान राम और शिक्षिका गीता नयाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 8
accident
शेष घायलों कमला बिष्ट (40) पत्नी आरएस बिष्ट निवासी डुबकिया अल्मोड़ा, चित्रा पुरोहित (35) पत्नी मनोज पुरोहित पीलीकोठी हल्द्वानी, दीपिका बिष्ट पत्नी गोकुल सिंह सहायक शिक्षिका, हीरा गोस्वामी (28) पत्नी गोविंद नाथ निवासी भैरव मंदिर चौघानपाटा अल्मोड़ा, नीरा गुसाईं पत्नी कृष्ण गुसाईं जाखनदेवी अल्मोड़ा की हालत खतरे से बाहर है। इन्हें परिजन स्वयं हायर सेंटर उपचार के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
accident
उधर खूंट धामस से अल्मोड़ा की ओर आ रही बोलेरो संख्या यूके-01-टीए-1732 सुबह लोअर मालरोड में डायट मैदान के पास असंतुलित होकर 8:35 बजे करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक राय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान एक घायल लक्ष्मी रौतेला (45) पत्नी कुंदन सिंह रौतेला निवासी हल्द्वानी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

7 of 8
accident
जबकि कविता जीना (20) पुत्री संतोष जीना निवासी आरटीओ कार्यालय अल्मोड़ा, रेखा बिष्ट (29) निवासी फुटकुंआ, गन्ना सेंटर हल्द्वानी, चंदन सिंह (29) पुत्र आन सिंह निवासी गन्ना सेंटर हल्द्वानी, वर्षा बिष्ट (7) पुत्री कुंदन सिंह, जितेश सिंह बिष्ट (32) पुत्र डुंगर सिंह बिष्ट निवासी तिकोनिया हल्द्वानी, कविता  अल्मोड़ा, चालक धीरज टम्टा (23) पुत्र दया राम टम्टा निवासी खूंट घायल हो गए।
विज्ञापन

8 of 8
accident
सभी छह घायलों को बेस अस्पताल में उपचार दिया गया। चालक और कविता को छोड़कर अन्य लोग खूंट से विवाह समारोह से लौट रहे थे। हल्द्वानी निवासी घायलों को उनके परिजन स्वयं हायर सेंटर उपचार के लिए ले गए हैं। इधर बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. टीडी रखोलिया ने बताया कि अब अस्पताल में कोई भी घायल भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें