हत्या के बाद भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी प्रदीप सिडकुल की एंड्स लाइट कंपनी में काम करता था। युवती के माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी प्रदीप और युवती को वर्ष 2021 से हरिद्वार आकर लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा। युवती उसकी स्कूल के समय की प्रेमिका थी। प्रदीप ने ही उसे सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी पर लगवाया था। एक साल पहले युवती का भाई भी प्रदीप के पास आकर रहने लगा।