हादसे में मरे लोग
विवाह में शिरकत करने के लिए सन्नी ने अपने दोस्त धर्मेंद्र से उसके मालिक की नई कार मांगी थी, जिसका नंबर भी अभी तक नहीं आया था। बृहस्पतिवार शाम को सन्नी कार से मां अनीता (55), करीब आठ माह की गर्भवती पत्नी शिवानी (25), अपने साले ग्राम खमरिया लालपुर निवासी शुभम उर्फ कालू (22), सलहज सुमित्रा (26) पत्नी सोनू, छोटी बहन शालू (14), रिश्ते की भाभी ममता (27) और उसके पुत्र कृष्णा (5) को शादी में बरेली ले गया था।