स्किइंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में बने ये हनीमून हट नए शादीशुदा जोड़ों को बुला रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
auli
यहां बने वातानुकूलित हनीमून हटों को नववर्ष के साथ ही बर्फबारी में पर्यटकों का भी बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
3 of 8
auli
गढ़वाल मंडल विकास निगम ने इन हट की बुकिंग शुरू कर दी है। खासकर नववर्ष का जश्न मनाने के लिए इन हट की बेहद मांग है।
4 of 8
auli
एक हिंदी वेबसाइट की खबर के मुताबिक वर्ष 2011 में हुए विंटर सैफ गेम्स के दौरान विदेशी मेहमानों को ठहराने के लिए सीमांत चमोली जिले में जोशीमठ के ठीक ऊपर औली की बर्फीली ढलानों पर 4.50 करोड़ की लागत से 10 वातानुकूलित हट बनाए गए थे, लेकिन पर्यटन विभाग की लेटलतीफी के चलते बिजली-पानी की स्थायी व्यवस्था न होने के कारण 2016 तक भी ये शुरू नहीं हो पाए।
विज्ञापन
5 of 8
auli
हालांकि, अब इनमें बिजली-पानी की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। नववर्ष के जश्न के लिए मेहमानों की ये हट पहली पसंद हैं और अब तक एक हजार से अधिक लोग इनके बारे में पूछताछ कर चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 8
auli
हनीमून हट का निर्माण विदेशी लकड़ी से किया गया है, जिनमें रसोई, आधुनिक वॉशरूम, बेडरूम व बैठक की व्यवस्था है। जमीन से उठाकर बनाए गए ये हट पूरी तरह वातानुकूलित हैं।
विज्ञापन
7 of 8
auli
आप हट के भीतर से ही नीलकंठ स्लीपिंग ब्यूटी, हाथी, घोड़ा, पालकी, कामेट, नंदा देवी, सहित बर्फ से लकदक कई चोटियों का दीदार कर सकते हैं। इन्हीं विशेषताओं के चलते पर्यटक हनीमून हट को हाथोंहाथ ले रहे हैं। यहां तक आवाजाही के लिए रोपवे की सुविधा उपलब्ध है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि औली में हनीमून हट को लेकर पर्यटक खासे उत्साहित हैं। नववर्ष से पूर्व औली में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। यही वजह है कि देश-विदेश के पर्यटक इनकी अग्रिम बुकिंग को लेकर जानकारी ले रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार औली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ेगी।