फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2021ः होलिका दहन में भद्रा योग नहीं बनेगा बाधा, इस दिन मनाई जाएगी होली, ये है शुभ मुहूर्त

Sun, 21 Mar 2021 10:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
होलिका दहन में अशुभ माना गया भद्रा योग इस बार बाधा नहीं बनेगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े आठ बजे तक रहेगा। इसके बाद चौघड़िया में शुभ, लाभ व अमृत के दौरान भी होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका दहन 28 मार्च को होगा, जबकि 29 मार्च को होली मनाई जाएगी। होलिका दहन होली त्योहार का पहला दिन, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों से खेलने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि होलिका दहन के दिन भद्रा योग दोपहर एक बजे तक रहेगा। जबकि, होलिका दहन शाम को गोधुलि बेला के समय से शुरू होगा। माना जाता है कि होलिका दहन के दौरान हवा की दिशा से तय होता है कि अगले एक साल तक व्यापार, कृषि, वित्त, शिक्षा व रोजगार आदि कैसा रहेगा। कहा कि होलिका की रात को दीपावली व शिवरात्रि की तरह महारात्रि की श्रेणी में शामिल किया गया है। होलिका की राख को मस्तक पर लगाने का विधान है। ऐसा करने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। इस रात मंत्र जाप करने से मंत्र सिद्धि प्राप्त होती है। होलाष्टक रविवार से शुरू हो गया है और 28 मार्च को इसका समापन होगा।
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
होलाष्टक में आठ दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते।

 
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि मान्यता है कि होलिका अष्टक लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते।

4 of 6
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला
जबकि, इसके शुरू होने के साथ ही होली उत्सव और होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रंगों के त्योहार के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में होली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस मौके पर लोग ने फाग गीतों के साथ फूलों व गुलाल से जमकर होली खेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें