फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं फूलों की बरसात, तो कहीं जमकर उड़ा अबीर गुलाल, देवभूमि में ऐसे मना होली का जश्न, तस्वीरें... 

Tue, 10 Mar 2020 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में होली का जश्न जोरदार मना। लोगों में होली से एक दिन पहले से ही उत्साह नजर आया। कहीं फूलों से होली खेली गई तो कहीं, रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की शिवालिक रेंज माजरा शाखा की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने कुमाऊंनी बैठकी और खड़ी होली के साथ ही छोलिया और झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। मछली तालाब टर्नर रोड स्थित स्थित सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से प्रीतम रोड स्थित शिविर कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के तमाम साहित्यकारों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पुस्तक विमोचन के साथ ही भारतीय पर्वों, संस्कृति, संस्कारों पर चर्चा के साथ ही काव्य पाठ भी किया गया। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ स्थित यज्ञशाला में नवसस्येष्टि यज्ञ के साथ होली मिलनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। पूरा वातावरण गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र तथा वेद मंत्रों से गुंजायमान हो गया। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज भक्ति के रंग, राष्ट्रप्रेम के रंग, माता-पिता के स्नेह का रंग, ज्ञान के रंग, भारतीय परंपराओं व संस्कृति के रंग में रंगने का दिन है। उन्होंने कहा कि फूलों में प्रेम, स्नेह और वात्सल्य का रंग है। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में परमार्थ आश्रम में फूलों से होली खेली गई। तपोवन डेक्कन वैली में स्थित आत्म योग आश्रम में कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए विशेष रूप से आयुर्वेदिक होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचगव्य और हिमालयी जड़ी बूटियों का मिश्रण तैयार कर अग्नि को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में कनखल में वैश्य कुमार सभा में वैश्य समाज की ओर से आयोजित होली महोत्सव में संस्कृति और सद्भाव के खूब रंग बरसे। लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि होली ऐसा पर्व जब हम सभी एक दूसरे के साथ मतभेद मिटाकर प्रेम प्यार और सौहार्द को बढ़ाता है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौरी महासभा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भी प्रेम के रंग जमकर बरसे। उत्तरी हरिद्वार के शालिग्राम घाट पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी प्रबोधानंद गिरी, स्वामी प्रणवानंद महाराज ने किया। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पछवादून गढ़वाल सभा की ओर से दिनकर विहार विकासनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने कविताओं की मस्ती बिखेरी। सभा सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। साथ ही फूलों की होली खेली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें