फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: होलिका दहन के वक्त अपनाएंगे ये 10 अचूक टोटके तो घर आएगी खुशहाली

Tue, 19 Mar 2019 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
होलिका दहन के वक्त अगर आप ये अचूक टोटके अपनाएंगे तो घर में खुशहाली का वास होगा। पंडित रमेश सेमवाल यहां कुछ ऐसे ही टोटके बता रहे हैं। उनका दावा है कि इन्हें करने से आप पर कृपा बनी रहेगी। (अमर उजाला अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता। पब्लिक इंट्रेस्ट के कारण यह खबर पेश की गई है।)
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि होलिका दहन के वक्त 11 लाल मिर्च के दाने जल के कलश में डालकर अंत में धधकती राख पर डालें। इससे घर में शांति बनी रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
घर से एक चुटकी लाल रंग लेकर जाएं और बिना किसी को बताए होलिका दहन के वक्त उसमें डाल दें। इससे लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
 

4 of 10
होलिका दहन की भस्म पूरे घर में छिड़कें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : getty images
होलिका की अग्नि में एक नरियल चढ़ाने से व्यापार और नौकरी संबंधित परेशानी दूर हो जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
होलिका पूजन के समय में जौ का आंटा अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
गाय के गोबर में जौ, अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बनाएं और मुख्य दरवाजे पर लगा दें। इससे घर बुरी नजर से बचा रहेगा।

8 of 10
- फोटो : Social Media
होलिका पूजन के समय गुलाल अर्पित करें। इससे घर में खुशहाली का वास होगा।

9 of 10
आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो होलिका जलने वाले स्थान पर गड्ढा खोदकर अपनी मध्यमा अंगुली के लिए बनने वाले छल्ले की मात्रा के अनुसार चांदी, पीतल व लोहा दबा दें। होलिका दहन के बाद उन्हें निकाल लें और छल्ला बनवा कर धारण कर लें।
विज्ञापन

10 of 10
होली की रात में घर की छत पर चांद की रौशनी में खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए शुद्ध घी के दीपक जलाएं और दूध से अर्घ्य दें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होगा। पति के कद के बराबर रक्षा धागे को सात बार फेर लें और होलिका अग्नि में अर्पित कर दें। इससे पित की उम्र बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें