फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: 14 मार्च से लग रहे होलाष्टक और खरमास, गर्भवती महिलाओं को रखना होगा खास ध्यान

Wed, 13 Mar 2019 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
14 मार्च से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं और 21 मार्च तक चलेंगे। होलाष्टकों में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करना निषेध है। वहीं गर्भवती महिलाओं को इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रंगों के साथ मस्ती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने नक्षण गणना के आधार पर बताया कि होली का त्योहार इस बार 21 मार्च को मनाया जाएगा। 20 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
हाेली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक रहते हैं। होलाष्टक 14 मार्च से लगेंगे और 21 मार्च तक रहेंगे।

 

4 of 6
हिंदू धर्म शास्त्रों में होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ काम शुरु करना निषेध है। होलाष्टक को अशुभ माना गया है। उन्होंने बताया कि संक्रांति भी 14 मार्च को होगी, लेकिन पुण्यकाल 15 मार्च से माना जाएगा। इसलिए इस दिन से खरमास की भी शुरुआत हो जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
गर्भवती
जिस प्रकार सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर निकलने की मनाही रहती है। उसी तरह होलाष्टक के दौरान भी गर्भवती स्त्रियों को नदी-नाले पार करने की मनाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : गूगल
पंडित सेमवाल ने बताया कि होलाष्टक समाप्त होने के बाद भी भद्रा की छाया बनी रहेगी। साथ ही चैत्र कृष्ण पक्ष भी प्रारंभ हो जाएगा। विवाहों के शुभ मुहूर्त पर विराम लगा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें