बाबा रामदेव ने खेली फूलों की होली
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जिस प्रकार से अब होली पर विभिन्न रसायनयुक्त रंगों और नशे का प्रचलन बढ़ रहा है, वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने होली पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में आचार्य प्रद्युम्न, साध्वी देव प्रिया, स्वामी परमार्थ देव, ऋतम्भरा, डा. जयदीप आर्य, राकेशकुमार, संस्कृत विद्वान आचार्य विजयपाल प्रचेता, आचार्य मनोहर लाल आर्य, आचार्य भवेंद्र सहित वैदिक गुरुकुलम, पतंजलि गुरुकुलम और पतंजलि विवि के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।