ये होली इस विभाग के कर्मचारियों के लिए तोहफा लेकर आ रही है। जिसका लाभ हजारों कर्मचारियों को होगा।
विज्ञापन
2 of 5
wildfire
- फोटो : amarujala
वन विभाग के फायर वाचरों के लिए खुशी लेकर आ रहा है। वन विभाग ने त्योहार से पहले ही फायर वाचरों के लंबित भुगतान के लिए बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
अमेरिका के जंगलों में लगी भयंकर आग
- फोटो : Reuters
पिछले साल जंगल की आग रोकने के लिए छह हजार फायर वाचरों को तैनात किया गया था। बजट की कमी के चलते फायर वाचरों का पूरा भुगतान नहीं हुआ था।
4 of 5
अमेरिका के जंगलों में लगी भयंकर आग
- फोटो : Reuters
अब प्रतिपूरक वनीकरण निधि (कैंपा) से 4.23 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इसमें से फायर वाचरों के करीब सवा दो करोड़ का पुराना भुगतान निपटाया जाएगा। शेष राशि से अन्य कार्य किए जाएंगे।
मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी वनाग्नि बीपी गुप्ता के अनुसार लंबित भुगतान के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसके बाद किसी भी कर्मचारी की देयता नहीं रह जाएगी। इसके अलावा, वनाग्नि नियंत्रण से जुड़े अन्य कार्य करने के लिए शासन से भी तीन करोड़ से अधिक राशि मांगी गई है।