फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HOLI 2018: होलिका दहन और पूजन के समय को लेकर है कंफ्यूजन, तो यहां जानिए शुभ मुहूर्त

Thu, 01 Mar 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
holika dahan - फोटो : getty images
अगर आप होलिका दहन और पूजन के समय को लेकर कंफ्यूजन में है, तो यहां मिलेगा आपको सही जवाब...
विज्ञापन

2 of 8
होलिका दहन
होली की तैयारी हर ओर शुरू हो गई है। होलिकाएं विशेष तौर पर सजा दी गई हैं। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन विशेष शुभ माना गया है। हालांकि इसके बाद भी शुभ मुहूर्त मिलेगा। ज्योतिषों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
holi
होली हमारी संस्कृति एवं एकता के महत्व को दर्शाता है। घर में सुख-समृद्धि एवं संतान प्राप्ति आदि के लिए महिलाएं इस दिन होली की पूजा करती है। बुराई पर अच्छाई की जीत एवं बसंत ऋतु के आगमन को यह त्योहार दर्शाता है। मान्यता है कि इस दिन अत्रि और अनसूइया से चंद्रमा की उत्पत्ति हुई थी। यह त्योहार भगवान के प्रति हमारी आस्था को मजबूत बनाने एवं आध्यात्मिकता की ओर उन्मुख होने की प्रेरणा देता है।

4 of 8
होलिका दहन
इस दिन भगवान नृसिंह ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की और उसे छल से मारने वाली होलिका स्वयं जल गई, भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन करना चाहिए। होलिका दहन से अगले दिन रंगों से खेला जाता है, इसलिए इसे रंग वाली होली और धुलहंडी भी कहा जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
Holi
आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार एक मार्च बृहस्पतिवार को प्रात: 8.57 मिनट पर पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। दो मार्च को प्रात: 6.18 मिनट तक रहेगी। एक मार्च को प्रात: 8.57 मिनट से शाम 7.40 मिनट तक भद्रा रहेगी। भद्रा काल में होलिका दहन नहीं किया जाता है। 1 मार्च को राहुकाल दिन में 1.56 मिनट से 3.24 मिनट दिन तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त  दोपहर 12.08 से 12.54 तक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 8
holika dahan - फोटो : getty images
होलिका पूजन का समय-
प्रात: 11.05 मिनट से 12.30 मिनट तक
मध्याह्न 1.10 मिनट से 1.56 मिनट तक
शाम 4.50 मिनट से 6.15 मिनट तक
विज्ञापन

7 of 8
होलिका दहन - फोटो : demo pic
होलिका दहन
प्रदोष काल में- शाम 7.40 मिनट से 8.50 मिनट तक
रात- 12.30 मिनट से 2.15 मिनट पर वृश्चिक लग्न एवं लाभ की चौघड़िया मुहूर्त में होलिका दहन शुभप्रद रहेगा।
विज्ञापन

8 of 8
holi - फोटो : अमर उजाला
एक मार्च को शाम 7.40 मिनट तक भद्रा रहेगी। इसलिए इस वर्ष प्रदोष काल में होलिका दहन को कम समय मिलेगा। धर्मसिंधु के अनुसार प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित काल में होलिका दहन किया जाता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें