फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI ने छात्रों को दी ये खास सुविधा, जान लीजिए नहीं तो पछताएंगे

Wed, 03 May 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pintrest
स्टेट बैंक ने छात्रों को एक ऐसी सुव‌िधा दी है ज‌िससे छात्रों को शुल्क जमा करने में काफी आसानी हो जाएगी। इससे न केवल छात्रों का समय बचेगा बल्क‌ि सभी तरह के झंझटों से मुक्त‌ि म‌‌िल जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, गढ़वाल विवि ने एसबीआई से अनुबंध किया है। इसके तहत एसबीआई के नेट बैंकिंग ऐप ‘स्टेट बैंक कलैक्ट ’ से छात्र किसी भी तरह का शुल्क जमा कर सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
गढ़वाल विवि के छात्र लंबे समय से विवि की ओर से लिए जाने वाले विभिन्न शुल्कों को नेट बैंकिंग से जोड़े जाने की मांग कर रहे थे। अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। 

4 of 6
विवि के प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि छात्रों की मांग पर उक्त सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रो. नेगी ने बताया कि एसबीआई से इस संबंध में अनुबंध कर दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
विवि परिसर में स्थित एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने बताया कि अब छात्र एसबीआई के नेट बैंकिंग ऐप ‘स्टेट बैंक कलैक्ट’ से शुल्क जमा कर सकते हैं। बताया कि ट्रायल के तौर यह सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। दो तीन दिनों में यह सुविधा विधिवत कार्य शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व में छात्रों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के लिए चालान शुल्क बैंक में कैश जमा कराना पड़ता था। बैंक से मिली चालान संख्या ऑनलाइन आवेदन में फीड करनी पड़ता था, लेकिन अब छात्रों को इस सभी झंझटों से मुक्ति मिल जाएगी और छात्र घर बैठे ऐप की मदद से शुल्क जमा करा सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें