Wadia Institute of Himalayan Geology
जो हिमालयी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू व कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड के अलावा असम व पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों में स्थित हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक पर्वतीय राज्यों की 60 फीसदी आबादी इन्हीं जलस्रोतों पर आश्रित है। ऐसे में यदि आने वाले समय में जलस्रोतों के सूखने को रोकने के लिए कारगर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति भयावह हो सकती है। इससे निपटना केंद्र और राज्य सरकारों के लिए आसान नहीं होगा। संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तराखंड के 16000 गांवों में से 600 गांव ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां झरनों से जलापूर्ति होती है लेकिन इन जलस्रोतों के सूखने के चलते इन गांवोें में रहने वाले ग्रामीणों को पलायन करना पड़ेगा।