फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आंधी-तूफान से बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद, कई मकानों की छतें उड़ी

Wed, 07 Jun 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
1 of 6
uttarakhand
पहाड़ में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम का बदला मिजाज राहत के साथ आफत भी लाया है। झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं कई हिस्सों में बारिश और तेज आंधी मुसीबत बन गई। 
विज्ञापन

2 of 6
uttarakhand
भारी बारिश के कारण मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे कुहेड़ के पास मलबा आने से करीब तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। तीर्थयात्री भारी बारिश में अपने वाहनों में ही बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
uttarakhand
सांय छह बजे तक भी हाईवे के न खुलने से पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे कुछ यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण से कराई।

4 of 6
uttarakhand
नंदप्रयाग और सोनला के बीच एक सेना का भारी वाहन हाईवे के बीचों-बीच खराब होने से करीब आधे घंटे तक यहां भी वाहनों के पहिए थमे रहे। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि अब बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है।
विज्ञापन

5 of 6
uttarakhand
भारी बरसात के कारण मंगलवार शाम को मल्ला के पास मलबा आने से गंगोत्री हाइवे बाधित हो गया। बीआरओ के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर करीब आधा घंटे में हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया। यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास बोल्डर आने से हाईवे आंशिक रूप से कुछ देर बड़े वाहनों के लिए बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
uttarakhand
जबकि छोटे वाहन इस दौरान आसानी से निकल गए। करीब आधा घंटे बाद जेसीबी के मौके पर पहुंचने पर हाईवे को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी बहाल कर दिया गया। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सेवा गांव में आंधी तूफान से करीब एक दर्जन मकानों की छतें उड़ गई हैं। सेब के बागीचों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें