फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से भरी बस पर हाईटेंशन लाइन गिरते ही फैल गया करंट, चारों तरफ मच गई चीख पुकार, तस्वीरें...

Tue, 25 Sep 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
High tension line
हाईटेंशन लाइन गिरने के कारण बस हादसा कितना भयानक था ये आप तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं। जब एक फैक्ट्री के कर्मचारियों को लेकर बस चली तो सब सही था , लेकिन अचानक उसमें इतना भयानक करंट फैला कि चारों तरफ चीख पुकार मच गई।
 
विज्ञापन

2 of 6
High tension line
बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जिसमें से अन्य यात्री भी हल्के झुलसे हैं। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। एक कि हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन

3 of 6
fire in bus
आग लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों को इतना मौका भी नही मिला कि वह अपनी जान बचाने के लिए भाग पाएं। बस में सवार करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। 

4 of 6
High tension line
मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना परिजनों को मिली तो वह भी घटनास्थल की ओर दौड़ लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
High tension line
बताया जा रहा था हाईटेंशन लाईन का तार पिछले कई दिनों से सड़क पर झूल रहा था लेकिन किसी ने इसकी ओर ध्यान नही दिया। जिसके चलते सुबह वह बस पर आ गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
High tension line
अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार किया जा रहा है। कई झुलसे लोगों की स्थिति अभी भी ठीक नहीं बताई जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मामले में विधायक के धरने के बाद अवर अभियंता के निलंबन के आदेश जारी हो गए हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने जारी आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें