फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दूल्हा नहीं दुल्हन लेकर जाती है बारात, फिर होता है कुछ ऐसा

Wed, 21 Feb 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक्चर
दुनिया भर में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने जाता है लेकिन उत्तराखंड में एक जगह ऐसी ही है, जहां इसका ठीक उल्टा होता है। देवभूमि उत्तराखंड के कुछ इलाकों में वधू बारात लेकर दूल्हे के घर जाती है।

 
विज्ञापन

2 of 6
wedding night
वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी जारी है। खास बात यह है कि इन शादियों में दहेज का बिल्कुल भी लेन-देन नहीं होता है। यही नहीं, अगर कोई शादी या शानो-शौकत दिखाने पर ज्यादा खर्च करता है, तो समाज के लोग उसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
wedding night

यह इलाका उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से करीब 90 किलोमीटर दूर जौनसार बावर है। यहां के लोगों को पांडवों का वंशज माना जाता है। यहां के रीति-रिवाज और परंपराएं देश व राज्य के अन्य इलाकों से काफी अलग है।

4 of 6
wedding - फोटो : सांकेतिक चित्र
यहां जब बारात निकलती है तो दुल्हन खुद दूल्हे के घर पहुंचती है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाचते-गाते बाराती दूल्हे के घर पहुंचते हैं। यहां रीति-रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में पूरी की जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
awd - फोटो : Getty Images
इसके बाद अगले दिन बारात वापस लौट आती है, जबकि दुल्हन अपने पति के घर में रुकती है। चार से पांच दिन ससुराल में रुकने के बाद दूल्हन अपने दूल्हे के साथ मायके लौटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
changes in indian weddings
इसी तरह की विवाह की परंपरा हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊपरी इलाकों में भी है। इसे वहां गाडर विवाह के नाम से जाना जाता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें