फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: बर्फबारी के बीच माइनस तापमान में डटे जवान, बर्फ हटाकर बना रहे रास्ता, देखें तस्वीरें

Sun, 28 Apr 2024 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाकर रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर विषम परिस्थितियों में भी सेना के जवान बर्फ हटाने में जुटे हैं। मौसम बदलने पर बर्फबारी होने से तापमान माइनस में पहुंच जाता है, लेकिन इसके बावजूद जवान बर्फ हटाने के काम में जुटे हुए हैं।

हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से सेना के 35 जवान और गुरुद्वारे के सेवादारों ने 23 अप्रैल से बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। शनिवार को यहां मौसम खराब होने पर बर्फबारी शुरू हो गई थी, जिससे तापमान माइनस शून्य डिग्री पर पहुंच गया।

Char Dham Yatra 2024: चारधाम में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं की सीमित संख्या तय, मई तक बुकिंग फुल
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाकर रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला
भारी ठंड के बावजूद भी जवानों ने बर्फ हटाने का काम जारी रखा। सेना के जवान घांघरिया में रुके हुए हैं। सभी अटलाकोटी में हिमखंड को काटकर रास्ता बनाने में लगे हैं। काफी हद तक रास्ता बना लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाकर रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया, आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। अब हेमकुंड साहिब तक बर्फ हटाने का कार्य लगभग दो किमी ही शेष बचा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

4 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाकर रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें