फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: बर्फ के बीच बने आस्था पथ से हेमकुंड पहुंच रहे श्रद्धालु, रील्स और वीडियो बनाने पर रोक, तस्वीरें

Sun, 26 May 2024 02:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। श्रद्धालु बर्फ के बीच बने आस्था पथ से चलकर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। पहले दिन 3200 श्रद्धालु पहुंचे थे। 

वहीं, चारधामों के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी रील्स व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा, गुरुद्वारे के इर्द-गिर्द किसी भी प्रकार की रील्स व वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी।

Weekend: भीषण गर्मी में हरिद्वार से ऋषिकेश तक हाईवे 'जाम', हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, यात्रियों का हुआ बुरा हाल
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
कहा, अभी हेमकुंड साहिब और आस्था पथ पर काफी बर्फ है, लिहाजा बुजुर्ग, छोटे बच्चे व बीमार व्यक्ति कुछ समय के लिए यात्रा से परहेज करें। मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा पर आएं। कहा, जो श्रद्धालु हेमकुंड साहिब आने में असमर्थ हैं, उनके लिए टीवी चैनल पीटीसी सिमरन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर पिछले एक माह से बर्फ हटाने में जुटे सेना की 418-स्वतंत्र इंजीनियरिंग कोर के सैन्य अफसरों और जवानों को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से शॉल और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया।

4 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
यात्रा मार्ग घांघरिया से दो किमी आगे अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट से हेमकुंड साहिब (चार किमी) तक बर्फ से ढका हुआ था। 23 अप्रैल से हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ। सेना के 35 जवानों और सेवादारों द्वारा एक माह के भीतर आस्था पथ से बर्फ हटा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
कपाट खुलने के बाद हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कर्नल विरेंद्र औला, ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लो सहित जवानों को शॉल व कृपाण भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें