फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: अतिवृष्टि का कहर...पैदल मार्ग पांच मीटर तक बहा, जान जोखिम में डालकर जा रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

Tue, 10 Sep 2024 07:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड मार्ग का पांच मीटर हिस्सा बहा - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग को अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। भ्यूंडार गांव से लगभग 500 मीटर आगे बरसाती नाले के उफान पर आने से करीब पांच मीटर तक पैदल मार्ग बह गया है।

यहां मलबे के ऊपर से ही श्रद्धालु आवाजाही कर रहे हैं। घोड़े-खच्चरों से घांघरिया जा रहे श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। वहीं लोनिवि की ओर से जिन मोड़ का सुधारीकरण किया गया था वह भी कुछ जगहों पर ध्वस्त हो गया है।

Dehradun: मूसलाधार बारिश से उफान पर आया बरसाती नाला, तेज बहाव में बहे स्कूल से लाैट रहे दो बच्चे
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड मार्ग का पांच मीटर हिस्सा बहा - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2022 से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। शासन से मार्ग सुधारीकरण, रैलिंग, पार्किंग, रेन शेल्टर और यात्री शेड निर्माण के लिए लोनिवि को 3 करोड़ 96 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।

विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड मार्ग का पांच मीटर हिस्सा बहा - फोटो : अमर उजाला
मार्ग पर 84 डेंजर मोड़ का सुधारीकरण कार्य किया जाना था। इन दिनों भी कई जगहों पर मोड़ का सुधारीकरण हो रहा है लेकिन बरसात से मार्ग बदहाल हो गया है।

4 of 5
हेमकुंड मार्ग का पांच मीटर हिस्सा बहा - फोटो : अमर उजाला
भ्यूंडार गांव से 500 मीटर आगे नाले के उफान पर आने से पांच मीटर रास्ता बह गया है। वहीं घांघरिया से एक किमी पहले मार्ग पर गदेरे में भारी मलबा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड मार्ग क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
वहीं, लोनिवि, प्रांतीय खंड गोपेश्वर के ईई राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि कार्यदायी संस्था को रास्ते पर सुरक्षा दीवार निर्माण व मलबे के निस्तारण के लिए कहा गया है। कुछ जगहों पर मलबा हटा लिया गया है। मार्ग को शीघ्र सुगम बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें