फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा हेमकुंड, पंच प्यारों की अगुवाई में बंद हुए कपाट, तस्वीरें...

Fri, 11 Oct 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्री हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान करीब तीन हजार श्रद्धालु इस वर्ष की अंतिम अरदास में शामिल हुए। हेमकुंड साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह और कुलवंत सिंह ने अंतिम अरदास पढ़ी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह दस बजे सुखमणि पाठ, पूर्वाह्न 11.20 बजे शबद कीर्तन और दोपहर 12.30 बजे इस वर्ष की अंतिम अरदास पढ़ी गई। दोपहर ठीक एक बजकर 30 मिनट पर गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सचखंड में विराजमान करने के बाद हेमकुंड के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कपाट बंद होने के मौके पर हेमकुंड साहिब के मुख्य ट्रस्टी जनक सिंह भी मौजूद थे। वहीं, लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान भ्यूंडार गांव के ग्रामीणों ने लक्ष्मण मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब में इस वर्ष दो लाख 80 हजार तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंचे। जबकि पिछले वर्ष दो लाख 29 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शनों को पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें