फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: 10 फीट बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब, इस बार बर्फीली गलियों से गुजरेंगे यात्री, तस्वीरें

Mon, 08 May 2023 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड में हिमखंड काटकर बनाया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने साथ नहीं दिया तो इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा चुनौतीपूर्ण रहेगी। आगामी 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं लेकिन अभी तक यहां करीब 10 फीट तक बर्फ जमी है। साथ ही आस्था पथ भी बर्फ से ढक गया है।

हालांकि सेना के जवान और हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के सेवादार आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से रास्ता बनाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Weather: बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में हुई बर्फबारी, यमुनोत्री में गिरे ओले

15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब अभी बर्फ से लकदक है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवान 20 अप्रैल से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से जवानों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
जिन जगहों से बर्फ हटाकर रास्ता बनाया गया है वहां फिर से बर्फ पड़ने से रास्ता बंद हो रहा है। ऐसे में जवानों और सेवादारों को दोबारा काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह मौसम साफ होने पर जवानों ने बर्फ हटाने का काम तेजी से शुरू किया लेकिन दोपहर बाद फिर बर्फबारी होने से काम प्रभावित हुआ।

4 of 5
बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब में अभी आठ से 10 फीट बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब पहुंचे सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
सेना के जवानों के साथ ट्रस्ट के सेवादार बर्फ काटकर रास्ता बनाने में जुटे हैं लेकिन मौसम लगातार खराब रहने से वहां काम करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें