फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हादसा: 'हाथ कांप रहे थे...धड़कने तेज थीं' सागर बोले- मेरी पहली यात्रा में जुड़ गईं खौफनाक यादें

Tue, 18 Oct 2022 07:28 PM IST
रेनू सकलानी रेनू सकलानी
विज्ञापन
1 of 9
सागर बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला
‘मैं सदमे में हूं। हेलीकॉप्टर का टिकट लेने से लेकर और उड़ान भरने तक मेरे मन में कई तरह के सवाल थे। क्योंकि जो अव्यवस्थाएं मैं देख रहा था उनपर मुझे गुस्सा आ रहा था, लेकिन तब केवल दिमाग में बस यही ख्याल था कि यात्रा करनी है, इसीलिए खुद को शांत कर दिया। ये मेरी पहली केदारनाथ यात्रा थी, इसलिए बहुत उत्सुक था, लेकिन अब जैसे ही हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर मैंने सुनी मेरे हाथ पांव कुछ पल के लिए सुन हो गए। मैं बहुत डरा हुआ हूं।
 
केदारनाथ में सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक घंटे पहले ही ऋषिकेश के सागर बहुगुणा (26) भी अपने चार दोस्तों के साथ दूसरे हेलीकॉप्टर से निकले थे। सुबह केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर के बाद अमर उजाला ने सागर से बात की। बतौर सागर ‘हम रास्ते में थे और मैंने अपने फोन पर बहुत देर बाद ध्यान दिया। मेरी बहन का फोन आया था, उसने मुझसे पूछा कि क्या तुम लैंड कर चुके हो। वो बहुत परेशान थी। मैंने जब उसे बताया कि हां हम लैंड कर चुके हैं, तो उसने पहले राहत की सांस ली। फिर केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर बताई।

मैंने जैसे ही सुना मेरे हाथ पांव सुन हो गए। कुछ एक घंटे का ही फर्क था। हम गुप्तकाशी से निकले थे। मेरे साथ मेरे चारों दोस्त भी हैरान थे। मैंने तुरंत हमारे कुछ जानने वाले यात्रियों को फोन किया, ये जानने के लिए कि क्या वो सुरक्षित हैं। उन लोगों से हम केदारनाथ दर्शन के दौरान ही मिले थे। वे पंजाब के यात्री थे।
विज्ञापन

2 of 9
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
सागर ने बताया कि टिकट लेने के दौरान हम सभी को परेशानी हो रही थी। तभी हमारी उनसे बातचीत हुई थी। मैंने तुरंत उन्हें क़ॉल किया और हालचाल पूछा। फोन मिलाने से पहले मेरी धड़कने बहुत तेज हो गई थी। मन में बस एक ख्याल था कि फोन पर आवाज सुनाई दे और सब खैरियत होने की खबर मिले।
विज्ञापन

3 of 9
केदारनाथ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही उन्होंने फोन उठाया और बताया कि वे ठीक है। मैंने बहुत लंबी और गहरी सांस ली। जितनी चिंता मुझे थी उन्हें भी उतनी ही चिंता थी।

4 of 9
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
सागर ने बताया कि इस बीच मेरे फोन पर मेरे बहुत सारे दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन और मैसेज आए थे। सब को चिंता थी कि हम ठीक हैं या नहीं। मेरी ये पहली यात्रा थी, जिसे मैं शायद कभी नहीं भूल पाऊंगा। 
विज्ञापन

5 of 9
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं  
सागर का कहना है कि दुश्वारियां तमाम है। आपकी यात्रा सुगम होगी या नहीं ये तय नहीं। अगर कोई वीआईपी आ जाए तो आपका नंबर कट जाएगा। सागर बताते हैं, कि टिकट बुक करने से लेकर और हेलीकॉप्टर में बैठने तक मुझे ये महसूस हुआ कि लोगों की सुरक्षा और उनके पैसे को लेकर जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। हेलीकॉप्टर में बैठते वक्त एक बार भी नहीं कहा गया कि क्या सावधानियां रखनी चाहिए।  
विज्ञापन

6 of 9
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
बता दें, केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीपैड से टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं। मृतकों में चार महिलाएं हैं। घटना का कारण खराब मौसम और अचानक घाटी में कोहरा छा जाना बताया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

7 of 9
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के छह यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद सभी को हेलीकॉप्टर से लौटना था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर में अचानक आग लग गई और क्रैश होकर वह जमीन पर जा गिरा।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: एक दशक में हेलीकॉप्टर क्रैश की दूसरी बड़ी दुर्घटना, हादसा देख याद आया 2013 का मंजर, तस्वीरें

8 of 9
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

9 of 9
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खराब मौसम और घाटी में छाया कोहरा दुर्घटना का कारण बना। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के केदारनाथ एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब होने लगा था। इसके बाद भी पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ान का जोखिम लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें