फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से आफत: दून से मसूरी तक जाम ही जाम, सैकड़ों पर्यटकों को आधे रास्ते से लौटाया, झील जमी

Mon, 06 Jan 2020 08:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हुई बर्फबारी पर्यटकों के लिए आफत बनी। जगह-जगह सड़कों पर लगे जाम में फंसे 500 पर्यटकों को देर रात तक प्रशासन ने आईटीबीपी की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जाम की स्थिति इतनी भयंकर थी कि पर्यटकों को सड़कों पर ही खाने पीने की वस्तुएं वितरित करनी पड़ी। शनिवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे तक पर्यटकों को निकालने का अभियान चलता रहा। वहीं ठंड से कंपनी गार्डन की झील जम गई।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मसूरी और इसके आसपास हुई बर्फबारी में पर्यटक सुबह से तो उत्साहित थे, लेकिन शाम होते-होते यह उत्साह मायूसी में बदल गया। मसूरी के विभिन्न संपर्क मार्गों पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई। इससे प्रशासन की भी सांसे फूल गई। आनन-फानन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा और वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल के नेतृत्व में टीम को विभिन्न क्षेत्रों के लिए भेजी। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में प्रशासनिक टीम को पता चला कि बासा घाट पर ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। प्रशासन ने आईटीबीपी और पुलिस की मदद से पर्यटकों को निकालना शुरू किया। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया देर रात करीब एक बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था। जेसीबी आदि की मदद से सड़कों से बर्फ हटाई गई। 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पर्यटकों को मौके पर खाने के पैकेट वितरित किए गए। मसूरी से आगे बासा घाट और इसके आसपास से 500 पर्यटकों को सुआखोली, बुरांस खंडा आदि सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता की उपस्थिति में जेसीबी से विभिन्न मार्गों से बर्फ हटाई। उसके बाद चूना और नमक का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक प्रशासन ने जैसे-तैसे पर्यटकों को जाम से निकाला, लेकिन सुबह स्थिति और भयावह हो गई। देर रात शुरू हुई ओलावृष्टि से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। धनोल्टी मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया। प्रशासन, आईटीबीपी, पुलिस और एसडीआरएफ के लगभग 1000 से ज्यादा अधिकारी और जवानों को मसूरी व उसके आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। ताकि, समय रहते कोई भी रेस्क्यू किया जा सके। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात 500 पर्यटकों को रेस्क्यू कर विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। मौके पर अब भी कई टीमें तैनात हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
-सी रविशंकर, जिलाधिकारी देहरादून
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही मसूरी ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली। इसके चलते रविवार को भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ में रविवार को मौसम साफ रहा, लेकिन औली और धनोल्टी में बर्फबारी का नजारा देखने उमड़े सैलानियों को जाम की समस्या जूझना पड़ा। औली में शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद भारी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जाम और ठंड से परेशान पर्यटक पैदल ही जोशीमठ की ओर निकल पड़े। रविवार सुबह मौसम साफ होने पर ही मार्ग पर फंसे वाहनों को निकाला गया।  दिनभर बर्फ का आनंद लेने के बाद पर्यटकों की वापसी होने लगी तो जोशीमठ मार्ग पर क्वाण बैंड के पास घंटों जाम लगने वे रास्ते में ही फंस गए।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक जाम नहीं खुलने पर पर्यटक पैदल ही जोशीमठ को निकल पड़े। रविवार को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया। धनोल्टी और काणाताला क्षेत्र में बर्फबारी की सूचना पर रविवार को पर्यटकों का हुजूम धनोल्टी की तरफ उमड़ पड़ा, लेकिन बर्फ के ऊपर पाला गिरने के कारण उन्हें जाम की समस्या से जूझना पड़ा। वाहनों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को कद्दूखाल और बुरांशखंडा में बैरियर लगाने पड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें