देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों को लेकर बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल शुक्रवार को पहले के मुकाबले बेहतर रहा। व्यवस्था भांपने डीआईडी अरुण मोहन जोशी खुद मैदान में उतरे। गांधी पार्क का वन-वे थोड़ा राहत देने वाला जरूर रहा, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में इसका विपरीत प्रभाव नजर आया। स्कूलों की छुट्टी के समय ईसी रोड और एमकेपी चौक आदि पर लगे जाम ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ाई। ईसी रोड सबसे चौड़ी मानी जाती है, लेकिन द्वारिका स्टोर से सर्वे चौक तक जाम ने चालकों को सर्दी में पसीने छुड़ाए।