देहरादून से मसूरी तक जाम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतर चौराहों और जाम की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर यातायात पुलिस की मुस्तैदी नजर नहीं आई। जहां पुलिसकर्मी तैनात भी थे, वह गर्मी के कारण ड्यूटी के प्रति सजग नजर नहीं आए। सुबह दस बजे के बाद यातायात का दबाव बढ़ा तो कई मार्गों पर वाहनों की कतारें लग गई। भंडारी बाग से प्रिंस चौक, राजपुर रोड, जाखन, तहसील चौक और हरिद्वार बाईपास पर लंबा जाम लग गया। इसके अलावा मसूरी रोड पर भी एक वाहन के टकराने के कारण जाम लग गया। दोपहर के समय थोड़ा यातायात सामान्य रहा, लेकिन तीसरे पहर के बाद यातायात का दबाव फिर बढ़ गया। जिसकी वजह से वाहन रेंगते नजर आए।