फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 घंटे से बंद पड़ा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, सड़क के दोनों तरफ जाम लगने से फंसे यात्री, तस्वीरें

Fri, 14 Jun 2019 09:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 40 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया है। 12 जून को बुधवार सुबह चार बजे यहां बायपास पर भारी भूस्खलन होने के बाद से मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से लोक निर्माण विभाग एनएच खंड मोटर मार्ग खोलने में सफल नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
गंगोत्री हाईवे बाधित - फोटो : अमर उजाला
मुख्य मार्ग बंद होने से छोटे वाहन पुलिस ट्रेनिंग केंद्र (पीटीसी) मार्ग से भेजे जा रहे हैं। बस और ट्रकों की दोनों ओर लंबी लाइन लगी है। यात्रियों के हंगामा करने पर पुलिस को छोटी बसों का संचालन करने की अनुमति देनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक भी मार्ग नहीं खुल पाया था। ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कुम्हारखेड़ा बायपास में भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया था। सड़क पर मलबा आने के कुछ देर बाद ही जेसीबी मशीन लगाई गई, लेकिन मलबा हटाते ही फिर से पहाड़ दरकने के कारण बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक भी मार्ग नहीं खुल पाया।

4 of 5
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
सड़क बंद होने से राजमार्ग पर चलने वाले छोटे वाहनों को वाया पीटीसी भेजा गया। बड़े वाहन वहीं फंसे रहे, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे यात्रियों के हंगामा करने पर पुलिस को लिंक मार्ग से ही छोटी बसों के संचालन की अनुमति देनी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्रनगर के कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बाधित होने से टिहरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दो दिन से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिसका खामियाजा तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें