kedarnath, snowfall
धाम में मौजूद वुड स्टोन के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 21 जनवरी से अभी तक धाम में हर दूसरे या तीसरे दिन बर्फबारी हो रही है। छह वर्षो में यह पहला मौका है, जब धाम में 17 फीट तक बर्फ जमा हुई है। यहां बिजली, पानी और संचार सेवा ठप पड़ी है। इसके अलावा परिसर सहित समुची केदारपुरी में भारी बर्फ जमा है।