फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में तीन घंटे हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तस्वीरों में देखिए मनमोहक नजारा

Thu, 09 Nov 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक बर्फबारी हुई। इससे उत्तराखंड में ठंड भी बढ़ गई है। तस्वीरों में देखिए...
 
विज्ञापन

2 of 5
snowfall
निम के प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शाम 7 बजे केदारनाथ में पारा 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद बादल घिरने के कुछ देर बाद बूंदाबांदी हुई और फिर बर्फ गिरने लगी। रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी दिनभर मौसम सुहावना रहा और चटक धूप खिली रही।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
उधर, यमुनोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी हुई। यमुना के मायके खरसाली में बूंदाबांदी हुई। इधर, गंगोत्री धाम में बादल छाए रहे। उत्तरकाशी समेत कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चली, जिससे धूल का गुबार भी उड़ना शुरू हो गया।

4 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
 बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों और फूलों की घाटी में बर्फबारी के बाद से ठंड बढ़ गई। गोपेश्वर, पीपलकोटी सहित निचले इलाकों में भी बादल छाने से तापमान में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath - फोटो : amar ujala
चमोली जिले में बुधवार को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था जो बृहस्पतिवार शाम को 8 डिग्री सेल्सियस था। बदरीनाथ में बुधवार को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार को 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें