फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे, लुत्फ उठाना है तो बस चले आइए, तस्वीरें देखने लायक...

Wed, 27 Nov 2019 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
औली में बर्फबारी होने के साथ ही यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। औली में बर्फबारी से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संतोष कुंवर का कहना है कि औली की बर्फबारी पर्यटकों को आकर्षित करेगी, जिससे स्थानीय व्यवसायियों को भी लाभ होगा। स्कीइंग से जुड़े खिलाड़ियों में भी उत्साह है। इस बार नवंबर में बर्फबारी होने से उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की आमद तेजी से बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि औली में 15 साल बाद नवंबर माह के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई थी। इसके बाद से यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को भी यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। औली में करीब एक इंच तक बर्फ जमी हुई है। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। चारों धामों में बर्फ की चादर बिछ गई है। केदारनाथ में 24 घंटे से लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां करीब ढाई फीट बर्फ जम चुकी है। अधिकतम तापमान माइनस 5 और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहा।  
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर समेत समूची केदारपुरी में ढाई फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जबकि वासुकीताल, चौराबाड़ी ताल, दुग्ध गंगा की पहाड़ियां, भैरव मंदिर और गरूड़चट्टी के ऊपरी तरफ तीन से चार फीट तक बर्फ जम चुकी है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
धाम में मौजूद वुड स्टोन के टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी से आवाजाही में भी दिक्कतें हो रही हैं। बीते 24 घंटों में तापमान मानइस में होने से ठंड का असर चरम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि केदारनाथ में लगभग दो सौ लोग मौजूद हैं, जिनके लिए राशन, सब्जी व अन्य जरूरी सामग्री का पर्याप्त कोटा उपलब्ध है। साथ ही धाम की पल-पल का अपडेट लिया जा रहा है। बदरीनाथ में भी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें