फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भारी बारिश के बाद उफनाई रामनगर में कोसी नदी, फंसे चार लोगों की पुलिस ने बचाई जिंदगी, तस्वीरें

Sat, 01 Apr 2023 03:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)I
विज्ञापन
1 of 6
रामनगर में कोसी नदी में फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रामनगर में कोसी नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण नदी के बीचो बीच टापू पर फंसे चार मजदूरों को फायर बिग्रेड व पुलिसकर्मियों की सात सदस्यीय रेस्क्यू टीम के द्वारा बचाया जा सका। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि उन्हें चार लोगों के एक टापू में फंसे होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद चारों फंसे हुए मजदूरों को जैसे तैसे नदी से बाहर लाकर उन्हें बचाया गया। बचाए गए मजदूरो में हरीश अधिकारी पुत्र आरएस अधिकारी, रामचरण सिंह पुत्र सुख्खन सिंह, विनोद पुत्र आनन्दराम, सोनू पुत्र रामचरण सिंह सभी निवासीगण ग्राम चिल्किया रामनगर शामिल थे।

प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी

उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम बदला और प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई। अभी तक बारिश का सिलसिला जारी है। जलस्तर बढ़ने से जहां कोसी नदी में चार लोग फंस गए वहीं भारी बारिश के बाद रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी को तिलमठ मंदिर में ले जाया गया।

विज्ञापन

2 of 6
रामनगर में उफनाए नाले में बही बस - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस दोपहर करीब ढाई बजे रामनगर से डोन परेवा के लिए निकली थी। लगातार हो रही बारिश से बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया और बस अनियंत्रित होकर पहले बही फिर पलट गई।
 
 
विज्ञापन

3 of 6
रामनगर में उफनाए नाले में बही बस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मसूरी में कैम्पटी रोड के पास भारी भरकम पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। जानकारी के अनुसार, पुश्ता गिरने से तीन वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि दो अन्य वाहनों को भी नुकसान हुआ है।

4 of 6
रामनगर में उफनाए नाले में बही बस - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मलबे में दबे वाहन - फोटो : अमर उजाला
बुलेटिन के अनुसार, कुमाऊं मंडल में बागेश्वर, पिथौरागढ़ के 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं। 
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: अगले चार दिन पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बदरीनाथ धाम बर्फ की सफेद परत से ढक गया है। यहां ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें