उत्तराखंड में के कई इलाकों में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही तेज बारिश से आपादा से हालात पैदा हो गए है। जिसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
rain
बुधवार तड़के से हो रही तेज बारिश से राजधानी देहरादून सहित, ऋषिकेश और हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बारिश से कहीं मलबा घरों में घुस गया तो कहीं सड़कें ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन
3 of 8
rain
राजधानी देहरादून के नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने से आसपास के रिहायशी इलाकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। वहीं रायपुर नाले में एक बुजुर्ग के बहने की भी खबर है। देहरादून की सड़कें पानी से लबालब हैं। कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव होने की भी खबर है।
4 of 8
rain
देहरादून के दर्शनलाल चौक, रायपुर, छह नं पुलिया स्थित द इंडियन एकेडमी, सनराइज स्कूल, बंजारावाला सहित कई इलाकों में पानी भर गया है। द इंडियन एकेडमी में छात्रों के फंसे होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
5 of 8
rain
ऋषिकेश में भी तड़के चार बजे से मूसलाधार बारिश जारी है। तीर्थ नगरी में देर रात से हो रही वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर हैं। चंद्रभागा नदी में पानी आ जाने के कारण उसके किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियां खतरे में आ गई हैं।
विज्ञापन
6 of 8
rain
ऋषिकेश के शांति नगर व गंगानगर में नाले का पानी घुस आने के कारण लोगों के घरों में तीन से चार फीट पानी भर गया है। सुबह के साढ़े 10 बजे भी बारिश लगातार जारी है। गंगा नदी चेतावनी रेखा से आधा मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन
7 of 8
landslide
वहीं कुमाऊं क्षेत्र के कई इलाकों में भी मूसलाधार बारिश जारी है। हल्द्वानी के काठगोदाम में ब्युराखाम गांव में पांच घरों पर पहाड़ से मलबा आ गिरा। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं बाजपुर क्षेत्र में बौर नदी के ऊफान पर आने से झाड़खंडी गांव की बस्ती जलमग्न हो गई है।
हल्द्वानी में छडायल के पास राक्सिया नाला उफान पर है। पानी के वेग से नाले के किनारे कई जगह सड़क ध्वस्त हो गई है। एसडीएम एबी बाजपेई ने नाले का निरीक्षण किया। निकासी के लिए जेसीबी लगाकर एक पुलिया को तोड़ दिया है।