फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: युवती की मौत से पसीजा देवभूमि का दिल, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, तस्वीरों में देखें...

Wed, 30 Sep 2020 04:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
Hathras Rape Victim: हाथरस दुष्कर्म पीड़िता युवती की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों का दिल इस दुख से पसीज गया है। इस घटना से लोग उग्र हैं। हाथरस में हुए इस अपराध को लेकर बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला फूंका। और विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
बुधवार को पीड़िता की मौत की खबर मिलने के बाद से यह गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। राजनीतिक संगठन, संस्थाओं के साथ छात्र-छात्राएं भी सड़क पर उतरे और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग के साथ प्रदर्शन किया। पौड़ी में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार से कार्रवाई की मांग की।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
दुष्कर्म पीड़िता के हत्यारों को फांसी देने की मांग व योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने देहरादून के ऐस्लेहॉल चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
इस क्रम में देहरादून में महर्षि वाल्मीकि सेवा समिति ने पीड़ित युवती को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान यूपी सरकार को चेतावनी दी और कहा जल्द ही आरोपियों को सजा नहीं मिली तो वह सड़कों पर उतर आएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट में हाथरस में हुए जघन्य अपराध और पीड़िता की मौत के विरोध में भीम फोर्स के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
कोटद्वार में भी इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हुआ। एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
गोपेश्वर में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथरस में हुई इस दुखद घटना को लेकर यूपी सरकार पर पुतला दहन कर हमला बोला। दोषियों को फांसी देने की मांग की।

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
नई टिहरी में कांग्रसियों ने धरना दिया। कार्यकर्ता करीब एक घंटे तक सांकेतिक उपवास पर बैठे और आरोपियों को सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें