बॉलीवुड की फेमस सेलेब उर्वशी रौतेला अब नए कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। इस मामले के सामने आने बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई।
विज्ञापन
2 of 6
urvashi
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के फर्जी आधार कार्ड पर मुंबई के होटल में एक कमरा बुक कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : amar ujala
बांद्रा पुलिस (मुंबई) ने अभिनेत्री के आईडी कार्ड के साथ धोखाधड़ी और दुरुपयोग करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
4 of 6
aadhaar card
पुलिस को प्राथमिकी जांच में पता चला है कि आरोपी ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए उर्वशी रौतेला के फर्जी आधार कार्ड से होटल में कमरा बुक किया था। उर्वशी को इस बारे में उस समय पता चला जब वे एक एड एजेंसी के प्रतिनिधि से मिलने के लिए होटल पहुंची थी। होटल के स्टाफ ने रौतेला से कहा था कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए होटल में आपके लिए कमरा बुक हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
उर्वशी रौतेला
- फोटो : amar ujala
पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में उर्वशी ने कहा, “मैंने इस बारे में अपने सेक्रेटरी से पूछा तो पता चला कि हमारे द्वारा ऐसी कोई बुकिंग नहीं कराई गई है। किसी ने आधार कार्ड पर मेरे नाम और फोटो का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए होटल में कमरा बुक किया है। वहीं जो आधार कमरा बुकिंग के लिए दर्ज कराया गया है उसका नंबर मेरे आधार नंबर से मेल नहीं खाता है।”