नौ मार्च को रिलीज हो रही फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसा किया है जैसा आजतक बॉलीवुड में नहीं हुआ।   उर्वशी ने बताया कि 'आशिक बनाया आप ने' सांग में पहली बार हील कॉरियोग्राफी की गई है।    जहां पांच से सात इंच हील में चलना मुश्किल होता है, ऐसे में हील में डांस करने में बेहद चैलेंजिंग था।   'आशिक बनाया आप ने' सांग में उर्वशी ने सात इंच की हील में डांस किया है।   बता दें कि इस सांग को यू ट्यूब और सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है।   उर्वशी ने यह भी बताया कि आज तक उन्होंने 'हेट स्टोरी' सिरीज की एक भी मूवी नहीं देखी है। ऐसे में उनके लिए यह रोल बेहद अहम था। इन दिनों उर्वशी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।