फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: देह व्यापार का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पंजाब-दिल्ली की लड़कियों को कराया आजाद

Mon, 01 May 2023 07:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल के अंदर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देह व्यापार करने वालों को पकड़ते हुए दिल्ली और पंजाब की दो युवतियों को आजाद कराया।

पुलिस ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। सोमवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सीआईयू व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।

सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों ने ग्राहक बनकर दलाल से व्हाट्सएप पर संपर्क साधा। दलाल ने महिलाओं की व्हाट्सएप पर फोटो भेजते हुए रेट तय किए और होटल की जानकारी दी। इसके बाद चार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर होटल व्यू में पहुंचे। जबकि अन्य टीम के सदस्य कुछ ही दूरी पर ठहर गए।

विज्ञापन

2 of 5
मामले का खुलासा करते एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि होटल में पहुंचने पर संचालक ने दो अलग-अलग कमरों में दो लड़कियों के होने की बात बताई। इस पर पुलिसकर्मियों ने टीम से जानकारी साझा की। तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

3 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कमरों को खुलवाया तो अंदर दिल्ली और पंजाब की दो युवतियां मिली। जिनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। दोनों को आरोपियों के कब्जे से आजाद कराया गया।
 

4 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपी होटल व्यू मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान निवासी ग्राम रसूलपुर दबेढी थाना कोतवाली बुढ़ाना, मुजफ्फरननगर और होटल रैमसन के मैनजर मुकेश शर्मा निवासी जींद थाना सदर जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपी सोनू और सपना राजपूत की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि पूछताछ में पीड़िताओं ने बताया कि काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी। यहां पहुंचने पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023:  गंगोत्री धाम की यात्रा पर आई महाराष्ट्र की महिला की मौत, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस महिला ने ही दोनों की मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान और सोनू से करवाई। दोनों ने युवतियों को पैसों का लालच देकर इस गलत धंधे में धकेल दिया। आरोपी सपना राजपूत और सोनू होटल में ग्राहक लेकर आते थे। जबकि इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटलों में कमरे उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें