फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षदों का 'हाई वोल्टेज ड्रामा', अधिकारी के मुंह पर फेंकी गंदगी की तस्वीरें...

Sat, 30 Jan 2021 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक में अव्यवस्थाओं को लेकर गुस्साए पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा। पार्षद शुभम मैंदोला ने एसएनए विनोद कुमार पर फोन न उठाने आरोप लगाते हुए उनको जमकर खरी खोटी सुनाई। भाजपा पार्षदों ने एसएनए का घेराव करते हुए उनसे सफाई व्यवस्था का कार्यभार वापस लेने की मांग की। इसी दौरान एक कांग्रेस पार्षद ने गंदगी की तस्वीरें एसएनए के मुंह पर फेंक दी। 
विज्ञापन

2 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बाद से पहली बार हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक बेहद हंगामेदार रही। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था पर अधिकारियों को जमकर घेरा। नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा कूड़ा निस्तारण केआरएल को हटाने के बाद से नगर निगम सफाई व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। भाजपा और कांग्रेस ने नगर आयुक्त जयभारत सिंह से तत्काल एसएनए से सफाई व्यवस्था कार्यभार वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन

3 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने वार्डों में सफाई कर्मचारी और स्थायी नाला गैंग व्यवस्था का प्रस्ताव बोर्ड में रखा। कांग्रेस पार्षद उदयवीर सिंह ने कहा नाला गैंग की व्यवस्था पूरे सालभर के लिए होनी चाहिए। भाजपा पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा ठेके पर सफाई कर्मचारी रखने का अधिकार पार्षद को होना चाहिए। इस पर सभी पार्षदों ने मांग का समर्थन करते हुए प्रस्ताव को हरी झंडी दी।

4 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा करते पार्षद - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नगर निगम की बोर्ड बैठक में 301 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण को समाप्त करने का शामिल है। कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह ने यह प्रस्ताव रखा था और इसे पास कर दिया। अब प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
मेयर अनीता शर्मा ने ठेके पर 600 सफाई कर्मचारी का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष पेश किया। मेयर के अलावा निर्माण कार्यों के लिए चार वर्क एजेंट, हरिद्वार के तीनों जोन में कूड़ा निस्तारण के लिए अलग-अलग टेंडर, 10 हजार लाइटों की खरीद, शहर के बाहर चार बड़े डंपिंग जोन, स्वागत द्वार, पार्षदों के लिए आकस्मिक कार्यों के 2.5 लाख की निधि के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नगर निगम बोर्ड बैठक में मेयर अनिता - फोटो : अमर उजाला
उधर, बैठक में भाजपा पार्षद दल में एक बार फिर बिखराव देखने को मिला। नए वार्डों के पार्षदों ने पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर टाउन हॉल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्षद बैठक की सूचना न देने और पार्षदों के प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल न करने पर भड़क गए। पार्षदों की मनमानी को देख नेता प्रतिपक्ष इतने नाराज हुए कि बैठक छोड़कर जाने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें