हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड के पास जलमग्न सीढ़ियों पर मिला पदचिन्ह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पदचिन्ह को देखने के लिए हरकी पैड़ी पर लोगों का तांता लगा हुआ है। तीर्थ पुरोहितों को गुरुवार सुबह हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड के पास सीढ़ियों पर एक आकृति नजर आई। जब तीर्थ पुरोहितों ने गौर से देखा गंगा में डूबी सीढ़ियों पर एक पैर का निशान उभरा हुआ था।