फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इस वजह से मंडी में ही सब्जियां फेंकने को मजबूर हुए अन्नदाता, कई किसान लगा रहे फेरी, तस्वीरें...

Tue, 23 Feb 2021 07:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
मंडी में किसानों ने रखी सब्जी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हरिद्वार में कमरतोड़ महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी हाड़तोड़ मेहनत करके फसलें उगाने वाला किसान परेशान है। मंडी में पहुंचकर किसानों को उसकी सब्जी का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। किसानों को मुनाफा तो दूर खाद, बीज और मंडी लाने का भाड़ा तक नहीं निकल रहा है। हताश किसान मंडी में ही सब्जियां फेंकने को मजबूर हैं, जबकि कई किसानों ने मंडी के बजाय ट्रैक्टर ट्राली में सब्जियां लादकर बेचना शुरू कर दिया है। फरवरी में लोकल सब्जियों की खूब आवक होती है। शादियों का सीजन नहीं है। इसलिए भी बाजार में सब्जियों की खपत कम है। आवक अधिक और खपत कम होने का असर काश्तकारों पर पड़ रहा है। काश्तकारों को कई सब्जियों के वाजिब दाम तक नहीं मिल रहे हैं। मंडी में बिचौलिए मनमाने दामों पर खरीद रहे हैं। लागत तक नहीं निकलने से टमाटर, बैंगन, धनिया, पालक, फूल और पत्ता गोभी को मंडी में ही फेंक रहे हैं। ज्वालापुर स्थित मंडी से किसानों की फेंकी सब्जियों को कई पशुपालक बटोरकर मवेशियों के लिए ले जा रहे हैं। गढ़मीरपुर निवासी काश्तकार किशन पाल ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से भाड़ा भी बढ़ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मंडी में किसानों ने रखी सब्जी - फोटो : अमर उजाला
किसान को उसकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। धनौरी के काश्तकार जगदीप सिंह ट्रैक्टर ट्राली में आलू बेचते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि 40 किलो का कट्टा 250 रुपये में बेचना पड़ रहा है। जबकि मंडी में चार रुपये किलो के खरीदार नहीं है। आलू फुटकर बाजार में दस रुपये किलो बिक रहा है। मंडी में भाव नहीं मिलने से खुले बाजार में आलू बेचने को मजबूर हैं। जगदीप सिंह बताते हैं उसकी तरह गांव के कई काश्तकार मंडी के बाजाए बाजार में आलू-मटर और अन्य सब्जियां बेच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मंडी में किसानों ने रखी गोभी - फोटो : अमर उजाला
सब्जी के दामों में अचानक से गिरावट आई है। ठेले वाले गोभी दो से तीन रुपये किलो में भी उठाने के लिए तैयार नहीं है। फुटकर के व्यापारी पालक, मटर समेत सभी सब्जी को कम दामों पर भी नहीं उठा रहे हैं।
- मानी, आढ़ती ज्वालापुर मंडी 

4 of 5
किसानों ने मंडी में रखी गोभी - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल व डीजल के दामों के बढ़ने से लागत भी नहीं निकल पा रही है। खाद से लेकर कीटनाशक दवाईयां तक महंगी हो गई हैं। ऐसे में सब्जी को वापस ले जाकर डबल किराया देना पड़ता है। इसलिए सब्जी को मंडी में ही छोड़कर चले जाते हैं।
- किशनपाल किसान, गढ़मीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों ने मंडी में रखी गोभी - फोटो : अमर उजाला
फुटकर     सब्जियां (प्रति किलो) 
सब्जी-        पहले-          अब 
आलू          10 रुपये      8 रुपये 
मटर-         सात रुपये      4 रुपये 
फूल गोभी- 12 रुपये        3 रुपये 
बंद गोभी - 10 रुपये        3 रुपये
टमाटर -   9 रुपये          8 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें