फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद हरिद्वार में मंदिर हटाने पहुंची टीम तो 'जय श्रीराम' के नारों के साथ जमा हो गई भीड़ 

Mon, 31 Aug 2020 01:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद जब आज सोमवार को हरिद्वार में प्रशासन की टीम करीब एक दर्जन से ज्यादा मंदिरों को हटाने पहुंची तो विरोध में लोग जमा हो गए। इस दौरान लोग 'जय श्रीराम-जय श्रीराम' के नारे लगाते दिखे।

हरिद्वार : हाईकोर्ट के आदेश के बाद 15 मंदिर हटाने उतरी प्रशासनिक टीम का जगह-जगह विरोध, भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
सोमवार को हरिद्वार के बादशाहपुर में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर बने रविदास मंदिर को हटाने गये पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का लोगों ने घेराव कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
जिसके बाद बादशाहपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। यहां भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात है। मौके पर सीओ अभय सिंह, थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, एसडीएम हरिद्वार गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार हरिद्वार आशीष घिल्डियाल मौजूद हैं। 
 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
विरोध करने वालों में बजरंग दल के जिला सह संयोजक जिवेन्द्र तोमर, बादशाहपुर के ग्राम प्रधान जाफिर अली, बसपा नेता इरशाद अली, मोनू राणा, गुलशनव्वर अंसारी, शुभम सैनी आदि हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
वहीं जगजीतपुर में फ़ुटबाल ग्राउंड रोड पर भी मंदिर हटाने के विरोध में आसपास के लोगों के साथ हिंदू संगठनों के लोग विरोध में जमा हो गए हैं। बहादराबाद में बैरियर नंबर छह पर तालाब किनारे सरकारी भूमि पर बने मंदिर को तोड़ने से रुकवाने के लिए विधायक सुरेश राठौर, भाजपा नेता व आसपास के लोग जमा हो गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार तहसील क्षेत्र में बैरागी कैंप, बहादराबाद बैरियर नंबर छह, फेरुपुर, टिबड़ी आदि क्षेत्रों में करीब 15 मंदिर हटने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
इस कार्रवाई  के विरोध में साध्वी प्राची भी मौजूद रही। उन्होंने आक्रोश जताया और कहा कि मंदिर ढहाने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया। उनके साथ हिंदू जागरण मंच और स्वराज सेवा दल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें