हरिद्वार में सुरक्षित कुंभ की शपथ लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुंभ मेला शुरू होने में अब केवल चार दिन शेष बचे हैं। लेकिन जिले में लगातार कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में जिले में 150 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। श्रद्धालुओं के लिए कोविड रिपोर्ट की अनिवार्यता से बाहर से आने वाले कोविड संक्रमण तो रोका जा सकता है। अब श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए जिले में संक्रमण को काबू करना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों के लिए बड़ी चुनौती होगी।