फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2021: जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ों ने फहराई धर्म ध्वजा, पहली बार पहुंचा किन्नर अखाड़ा, तस्वीरें...

Wed, 03 Mar 2021 10:02 PM IST
अलका त्यागी निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
जूना-अग्नि-आह्वान अखाड़ों ने फहराई धर्म ध्वजा - फोटो : अमर उजाला
नागा संन्यासियों का सबसे बड़ा श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि और आह्वान अखाड़ा की बुधवार को धर्म ध्वजा स्थापित हो गई। विधि-विधान से तीनों अखाड़ों ने अपनी अलग-अलग ध्वजा फहराई। बृहस्पतिवार को जूना और अग्नि अखाड़ा की सामूहिक पेशवाई निकाली जाएगी। इनकी पेशवाई में किन्नर अखाड़ा भी साथ चलेगा।

शोभायात्रा में देवभूमि की संस्कृति की झलक दिखेगी। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार महाकुंभ में धर्मध्वजा स्थापित कर जूना अखाड़े के साथ मिलकर शाही स्नान करेगा। दंडी स्वामी भी हरिद्वार में जूना अखाड़ा के साथ पहली बार शाही स्नान में भाग लेंगे।

महाकुंभ 2021: शाही अंदाज में निकली निरंजनी अखाड़े की पेशवाई को देखने उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा...

जूना अखाड़ा की धर्म ध्वजा बुधवार शाम करीब छह बजे बिरला पुल, हनुमान मंदिर के पास फहराई गई। इसमें आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, श्री पंच अग्नि अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ स्वामी रामकृष्णानंद, किन्नर अखाड़े आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, आह्वान के प्रमुख अध्यक्ष सत्यागिरि, अखाड़ा संरक्षक श्रीमंहत, हरिगिरि, अध्यक्ष श्रीमंहत प्रेमगिरि, रमता पंच श्री महंत केदारपुरी, महामंडलेश्वर विमल गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि, श्रीमहंत महेश गिरि, श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत गणपत गिरि, श्रीमहंत शैलंद्र गिरि, श्रीमंहत साधनानंद महामंडलेश्वर विष्णुदेवानंद, दूदेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमंहत नारायण गिरि, अग्नि अखाड़े के सभापति ब्रह्मचारी मुक्तानंद बापू, महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 6
जूना-अग्नि-आह्वान अखाड़ों ने फहराई धर्म ध्वजा - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व श्रीमहंत हरिगिरि के संयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिष्ठात्री देवी मायादेवी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

3 of 6
कुंभ में पहली बार पहुंचा किन्नर अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला
दत्तात्रेय चरणपादुका के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने नारियल फोड़कर धर्मध्वजा स्थापना के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अग्नि और आह्वान अखाड़ा की धर्मध्वजा माया देवी मंदिर के पास फहराई गई। 

4 of 6
जूना-अग्नि-आह्वान अखाड़ों ने फहराई धर्म ध्वजा - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई निर्धारित रूट से होकर जूना अखाड़ा की छावनी में प्रवेश करेगी। जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत महेशपुरी ने बताया पेशवाई में हजारों की संख्या में नागा संन्यासी होंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
धर्म ध्वजा फहराने के दौरान संत - फोटो : अमर उजाला
50 चांदी के हौदे होंगे, जिनमें महामंडलेश्वर, श्रीमहंत और वरिष्ठ संत विराजमान होंगे। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि ने बताया कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले से सांस्कृतिक टीमें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्म ध्वजा फहराने के दौरान संत - फोटो : अमर उजाला
टीमें अपनी वेशभूषा में रहेंगी। श्रीमहंत महेशपुरी ने बताया पेशवाई मे सबसे आगे जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि का भव्य रथ होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें