हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. शुक्ला विभागाध्यक्ष डॉ. संजय जैन के नेतृत्व में कोरोना वायरस पर होने वाली रिसर्च टीम के सदस्य हैं। 12 सदस्यीय टीम कोरोना वायरस के जमा एवं बहते हुए पानी में सक्रियता की अवधि पर रिसर्च कर रही है। डॉ. शुक्ला बताते हैं, इतना तो तय है कोरोना का वायरस ड्राई सरफेस और मेटल की तुलना में नमी और पानी में अधिक सक्रिय रहता है। पानी में सक्रियता का ड्यूरेशन कितना अधिक हो सकता है, रिसर्च के बाद खुलासा होगा।